Former MLA Dheeraj Ojha plants trees in memory of his mother, conveys message of environmental conservation. – BBC India News 24
16/09/26

Former MLA Dheeraj Ojha plants trees in memory of his mother, conveys message of environmental conservation.

माँ की स्मृति में पूर्व विधायक धीरज ओझा ने किया वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

प्रतापगढ़ -“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत रानीगंज विधानसभा के पूर्व विधायक श्री अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने अपनी पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती साधना ओझा जी की पावन स्मृति में ग्राम सभा कमासिन बूथ संख्या 396, विधानसभा रानीगंज में वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर उनके साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा गौरा मंडल के मंत्री श्री अंकित दुबे भी उपस्थित रहे।इस अवसर पर पूर्व विधायक धीरज ओझा ने कहा कि माँ केवल जन्मदात्री ही नहीं, बल्कि जीवन के संस्कारों, स्नेह और प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत होती हैं। उन्होंने कहा कि उनकी माताजी आज भले ही इस संसार में नहीं हैं, लेकिन उनके दिए हुए संस्कार और आशीर्वाद आज भी उनके जीवन का मार्गदर्शन करते हैं। उनके प्रति श्रद्धांजलि स्वरूप लगाया गया यह पौधा माँ की पावन स्मृतियों को नमन करने का एक विनम्र प्रयास है। उन्होंने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान केवल वृक्षारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि मातृ सम्मान, पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपनी माँ के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय साधना ओझा जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं संस्कारों का स्मरण किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख शिवगढ़ सत्यम ओझा, गौरा मंडल अध्यक्ष बृजेश पटेल, लालचंद तिवारी, राकेश मिश्रा, सोशल मीडिया प्रभारी अवनीश मिश्रा सहित अनेक सम्मानित कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Check Also

Sandesh Gour Shoots with Senior Actor Manish Khanna & Director Ajit Verma for Hindi Movie “Ziddi Chhora”

Filmy Dunia Bollywood and television popular actor Sandesh Gour is currently shooting for the upcoming …