Sisters tied the *Raksha Sutra* to BJP leader Dr. Ashutosh Tripathi. – BBC India News 24
27/08/26

Sisters tied the *Raksha Sutra* to BJP leader Dr. Ashutosh Tripathi.

बहनों ने भाजपा नेता डॉ. आशुतोष त्रिपाठी को बांधा रक्षासूत्र

प्रतापगढ़। गुरुवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतू मंडल में भाजपा नेता डॉ. आशुतोष त्रिपाठी की ओर से रक्षासूत्र बंधन पर्व का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताओं और बहनों ने पहुंचकर उनके हाथों पर रक्षासूत्र बांधा। बहनों ने रोली-अक्षत का तिलक लगाया, आरती उतारी और मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन पर्व की परंपरा निभाई। इसके बाद दाहिनी कलाई पर रक्षासूत्र बांधा गया। डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने बहनों को उपहार भेंट किए और सदर विधानसभा क्षेत्र की बहनों की सुरक्षा व सम्मान के लिए सदैव तत्पर रहने का वचन दोहराया। कार्यक्रम में अंतू मंडल अध्यक्ष राजाराम उम्रवैश्य, अजय सरोज, बद्री सोनकर समेत शक्ति केंद्र संयोजक और मंडल के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह और सुरक्षा का भाव देखने को मिला। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह के साथ सहभागिता की।

Check Also

LIT Bharat Pageant 2026 – Season 6 Celebrates Beauty, Purpose and Voices of Change

LIT Bharat Pageant 2026 – Season 6 Celebrates Beauty, Purpose and Voices of Change A …