Daughter of Bihar shines in Delhi; Pallavi Gupta crowned SK Asia India International Mrs. winner. – BBC India News 24
10/10/26
Breaking News

Daughter of Bihar shines in Delhi; Pallavi Gupta crowned SK Asia India International Mrs. winner.

बिहार की बेटी ने दिल्ली में लहराया परचम, पल्लवी गुप्ता बनीं एसके एशिया इंडिया इंटरनेशनल मिसेज विजेता

नई दिल्ली। बिहार की बेटी पल्लवी गुप्ता ने राजधानी दिल्ली में आयोजित एसके एशिया इंडिया इंटरनेशनल मिसेज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का प्रतिष्ठित खिताब और ताज अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से बिहार का गौरव बढ़ा है और परिवार सहित शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। पल्लवी गुप्ता ने अपने आत्मविश्वास, आकर्षक व्यक्तित्व, शालीनता और बेहतरीन मंच प्रदर्शन के दम पर प्रतियोगिता में अपनी अलग पहचान बनाई। कड़े मुकाबले के बीच उन्होंने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का ताज हासिल किया। पल्लवी की यह सफलता उनकी मेहनत, लगन और सपनों को पूरा करने के जुनून का प्रतीक है। उनका मानना है कि महिलाओं के लिए अपनी पहचान बनाने और अपने सपनों को साकार करने की कोई उम्र सीमा नहीं होती। उनकी उपलब्धि उन महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत है, जो पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ अपने करियर और रुचियों को भी आगे बढ़ाना चाहती हैं। पल्लवी गुप्ता वर्तमान में कंटेंट क्रिएशन, फैशन, मॉडलिंग और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ी हुई हैं। उनका लक्ष्य फैशन और मनोरंजन जगत में अपनी पहचान को और मजबूत करना है। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर परिवार, मित्रों और समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 

Check Also

Paying homage to the martyrs is the truest tribute to Mahatma Gandhi: Alok Kumar Pandey A cleanliness drive was launched at the martyr site, Kahla, and tributes were paid to the immortal martyrs.

शहीदों को नमन करना ही महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि: आलोक कुमार पाण्डेय शहीद स्थली …