आखिर कब मिलेगा जाम से छुटकारा?”स्कूली बच्चों और राहगीरों को भारी परेशानी, बाजारवासी आक्रोशित – BBC India News 24
30/04/26
Breaking News

आखिर कब मिलेगा जाम से छुटकारा?”स्कूली बच्चों और राहगीरों को भारी परेशानी, बाजारवासी आक्रोशित

चंदवक (जौनपुर)।

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदवक बाजार में जाम की समस्या लगातार विकराल रूप लेती जा रही है। गाजीपुर रोड से लेकर आजमगढ़ रोड तक प्रतिदिन लगने वाले जाम से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। खासकर स्कूली छात्र-छात्राओं और राहगीरों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चंदवक शिव मंदिर के पास बिना अनुमति के सवारी गाड़ियों की अनियमित पार्किंग और लोडिंग-अनलोडिंग के चलते जाम की स्थिति और भी भयावह हो जाती है। यही नहीं, बाजार के मुख्य चौराहे के पास ट्रैम्पो और दबंग ढेले वालों का कब्जा बना हुआ है, जिससे यातायात बाधित होता है। बाजार के कुछ प्रमुख दुकानदारों ने बताया कि वे लंबे समय से इन ढेले वालों से परेशान हैं। जब उनसे अपनी ठेलियाँ दुकान के सामने से हटाने को कहा जाता है तो वे झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। दुकानदारों ने यह भी आरोप लगाया कि इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार प्रशासन से लिखित शिकायतें की गईं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

बाजारवासियों में प्रशासन की निष्क्रियता को लेकर रोष है। साथ ही, तेज हूटर और अव्यवस्थित पार्किंग की वजह से आम लोग खासे परेशान हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जाम की इस गंभीर समस्या का समाधान निकाला जाए और ढेले वालों पर सख्त कार्यवाही की जाए।

संवाददाता, सुनील यादव

Check Also

उठो गाँव के भाग्य विधाता, अब अपनी शक्ति पहचानो।

उठो गाँव के भाग्य विधाता, अब अपनी शक्ति पहचानो।  वक्त आ गया करो फैसला , …