A grand felicitation ceremony was organized by the World Cultural and Educational Organization – BBC India News 24
22/08/26

A grand felicitation ceremony was organized by the World Cultural and Educational Organization

वर्ल्ड कल्चरल एंड एजुकेशनल ऑर्गेनाइजेशन द्वारा भव्य सम्मान समारोह का आयोजन

नई दिल्ली, (संवाददाता)। राजधानी के राजेंद्र प्लेस स्थित जेपी सिद्धार्थ होटल में वर्ल्ड कल्चरल एंड एजुकेशनल ऑर्गेनाइजेशन की फाउंडर नेहा ठाकुर एवं डायरेक्टर रीतू दहिया के नेतृत्व में एक भव्य पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में फिल्म अभिनेता विंदु दारा सिंह और समाजसेवी योगेश राणा उपस्थित रहे। समारोह में शिक्षा, संस्कृति और महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने पर बल दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान समाज सेवा एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। आयोजकों का मानना है कि इस प्रकार के सम्मान समारोह न केवल समाजसेवियों के कार्यों को नई दिशा और पहचान देते हैं, बल्कि अन्य लोगों को भी प्रेरित करते हैं ताकि वे समाज में और अधिक प्रभावशाली योगदान कर सकें।

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने कहा कि यह आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Check Also

Tears welled up on Guruji’s first death anniversary, and emotional tributes were paid. “Let us all together make Guruji’s vision a reality”: Alok Pandey

गुरुजी की पहली पुण्यतिथि पर छलक उठीं आंखें, भावुक माहौल में दी गई श्रद्धांजलि “गुरुजी …