A house to live in, food to eat, the poor girl will study diligently, the initiative of social media and BJP leader bore fruit, DM took cognizance, the poor Brahmin family of Puranpur Patkhan will get the benefit of government schemes – BBC India News 24
04/03/26
Breaking News

A house to live in, food to eat, the poor girl will study diligently, the initiative of social media and BJP leader bore fruit, DM took cognizance, the poor Brahmin family of Puranpur Patkhan will get the benefit of government schemes

रहने को घर, खाने को मिलेगी रोटी, मन लगाकर पढ़ेगी गरीब की बेटी

सोशल मीडिया और भाजपा नेता की पहल लाई रंग, डीएम ने लिया संज्ञान

पूरनपुर पटखान के गरीब ब्राह्मण परिवार को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

प्रतापगढ़। रानीगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव पूरनपुर पटखान निवासी कुशल चंद्र शुक्ल का परिवार बेहद गरीबी में जीवन यापन कर रहा है। टूटे फूटे कच्चे मकान में कुशल चंद्र अपनी पत्नी और तीन बेटियों के साथ किसी तरीके से गुजारा कर रहा है। हालात यह हैं कि मुंह में निवाला गए कभी कभार कई दिन बीत जाते हैं। आस पड़ोस के लोग इस परिवार को हीन भावना से देखते हैं। यहां तक कि अपने नल से कोई पानी भी नहीं भरने देता है। ज्ञात हो कि कुशल चंद शुक्ला की पत्नी आंख की समस्या से पीड़ित हैं। उनकी तीन बेटियां साक्षी शुक्ला, गार्गी शुक्ला और शुभी शुक्ला हैं। बेटियों की शिक्षा का संकट होने के साथ-साथ परिवार के पालन पोषण का भी संकट है। स्वास्थ्य की समस्याओं को दूर करने में आर्थिक परेशानी सामने खड़ी हो जाती है। यह जानकारी मिलने पर भाजपा , किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता आलोक कुमार पाण्डेय पूरनपुर पटखान पहुंचे और परिवार से मुलाकात की। शुक्ला परिवार का जर्जर मकान और माली हालत देखकर भाजपा नेता द्रवित हो उठे। उन्होने बच्चों की पढ़ाई का पूरा जिम्मा लेते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने मामले को संज्ञान ले लिया। डीएम ने भाजपा नेता आलोक कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पूरे परिवार को अपने कैंप कार्यालय बुलवा लिया। मंगलवार की सुबह जिलाधिकारी के कैंप कार्यालय पहुंचा कुशल चंद्र के परिवार ने अपनी सारी व्यथा सुनाई। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल ही अपने अधीनस्थों को उक्त गरीब परिवार की हर संभव मदद करते हुए सरकारी योजनाओं से आच्छादित करने का फरमान सुना दिया। डीएम ने अधिकारियों को दो दिनों के भीतर जमीन आवंटन, सरकारी आवास, शिक्षा की व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधा की पूरी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने कहा कि शासन समाज के प्रत्येक व्यक्ति को समस्त सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। जहां भी इस प्रकार की सूचना प्राप्त होती हैं उसके लिए हम त्वरित कार्रवाई करने के लिए तत्पर रहते हैं। आज इस परिवार से हमने भेंट की और उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया है। भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री, आलोक कुमार पाण्डेय ने कहा कि जिलाधिकारी ने आज अपने कार्यालय में पीड़ित परिवार से मिलकर शासन और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया जो अनुकरणीय हैे। कहा कि राजनीति सेवा का माध्यम है और सेवा के माध्यम से ही समाज को सशक्त बनाया जा सकता है।

Check Also

National Youth Inspiration Award 2026: 60 Talents Honored Across 30+ Categories at Bharat Mandapam

National Youth Inspiration Award 2026: 60 Talents Honored Across 30+ Categories at Bharat Mandapam New …