जौनपुर में दबंगई का तांडव – व्यापारी व बेटे पर जानलेवा हमला, FIR दर्ज, आरोपी फरार – BBC India News 24
04/03/26
Breaking News

जौनपुर में दबंगई का तांडव – व्यापारी व बेटे पर जानलेवा हमला, FIR दर्ज, आरोपी फरार

जौनपुर। जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के रायगंज बाजार (भाऊपुर) में गुरुवार की शाम करीब 7 बजे उस समय सनसनी फैल गई जब दो दबंगों ने दुकान पर धावा बोलकर समोसा व्यवसायी शीतला प्रसाद अग्रहरी उर्फ राजन और उनके पुत्र सूरज अग्रहरी को बेरहमी से पीट डाला। बताया जा रहा है कि दबंगों ने व्यापारी और उसके बेटे को लात-घूंसों और डंडों से इतना मारा कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जाते-जाते हमलावरों ने खुलेआम जान से मारने की धमकी भी दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद इलाके में भारी आक्रोश व्याप्त है। वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि किस तरह दोनों आरोपी दुकान में घुसकर व्यापारी और उसके बेटे पर हमला कर रहे हैं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमले में शामिल दोनों दबंग ग्राम जगापुर निवासी शनी साहु और शिवा साहु बताए जा रहे हैं। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हालांकि, घटना के 24 घंटे बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी और असंतोष बढ़ता जा रहा है। लोगों का कहना है कि जब वीडियो में सब कुछ साफ है और आरोपियों की पहचान उजागर हो चुकी है, तब भी पुलिस का हाथ पर हाथ धरे बैठना उनकी लापरवाही को दर्शाता है। इलाके के लोगों का आरोप है कि अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वे दिनदहाड़े व्यापारी और उसके परिवार पर हमला कर फरार हो गए और पुलिस अब तक कार्रवाई करने में नाकाम साबित हो रही है। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और व्यापारी वर्ग में सुरक्षा की भावना बनी रहे।

Check Also

मकर संक्रांति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ — बेहतर शिक्षा के लिए बेहतर संस्थान: P.K पब्लिक स्कूल एवं P.K कोचिंग सेंटर

जौनपुर P.K पब्लिक स्कूल एवं P.K कोचिंग सेंटर, धर्मापुर, जौनपुर में स्थित, शिक्षा के क्षेत्र …