जौनपुर / महिला ने पड़ोसी पर लगाया जमीन हड़पने व छेड़छाड़ का झूठा आरोप। – BBC India News 24
22/08/26

जौनपुर / महिला ने पड़ोसी पर लगाया जमीन हड़पने व छेड़छाड़ का झूठा आरोप।

जौनपुर। सुरेरी थाना क्षेत्र के ग्राम कोचारी निवासी गीता राजभर पत्नी अशोक राजभर ने अपने पड़ोसी दबंग किस्म के युवक मनोज राजभर पुत्र श्यामलाल राजभर पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़िता गीता राजभर का आरोप है कि उनके पिता मन्ना लाल राजभर, जिनकी उम्र लगभग 75 वर्ष है और दोनों आंखों की रोशनी चली गई है, का लाभ उठाकर पड़ोसी मनोज राजभर ने धोखाधड़ी कर जमीन हड़प ली। गीता राजभर का कहना है कि उनके पिता की सात बिस्सा पैतृक जमीन को दबंग मनोज राजभर ने उनके पति अशोक राजभर को भी मिलाकर बहला-फुसलाकर अपनी पत्नी के नाम करवा लिया। पीड़िता के अनुसार, इस जमीन पर उनका भी वारिसाना हक है, लेकिन बिना जानकारी दिए गुपचुप तरीके से रजिस्ट्री करा ली गई। गीता ने कहा कि इस पूरे खेल में उनके पति और पड़ोसी मनोज राजभर की मिलीभगत रही है। सिर्फ जमीन कब्जाने का ही नहीं, बल्कि गीता ने मनोज राजभर पर छेड़छाड़ और ताक-झांक करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि मनोज अक्सर उन्हें अकेले पाकर गलत इरादे से ताक-झांक करता है और छेड़छाड़ की कोशिश करता है। इतना ही नहीं, पीड़िता का कहना है कि जब वह इस मामले की शिकायत की बात करती हैं तो मनोज धमकी भरे लहजे में कहता है – “अगर पुलिस के पास जाओगी तो अंजाम ठीक नहीं होगा।”

जौनपुर / बेशर्म महिला ने युवक पर लगाया छेड़छाड़ का झूठा आरोप,सूत्र

बता दे आपको जिन आरोपों को गीता राजभर पत्नी अशोक राजभर ने अपने पड़ोसी मनोज राजभर पुत्र श्यामलाल राजभर पर लगाया था, 

 जब मेरे संवाददाता ने इसकी पुष्टि की तो सूत्रों के अनुसार, महिला द्वारा लगाया गया छेड़छाड़ और ताक झांक का आरोप झूठा निकला, उसने किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी कर जमीन नहीं हड़पी। संबंधित जमीन का रजिस्ट्री कार्य विधि अनुसार व दोनों पक्षों की सहमति से किया है। जानकारी के अनुसार गीता राजभर का उस जमीन पर कोई अधिकार नहीं बनता और अब वह जबरन विवाद खड़ा कर रही हैं। जबकि महिला ने मनोज राजभर और उनके परिवार की सामाजिक छवि खराब करने के लिए झूठा आरोप लगा रही है।

बता दे आपको जानकारी के बाद पता चला कि महिला ने युवक मनोज राजभर पर छेड़छाड़ और ताक झांक का झूठा आरोप लगाई है। 

Check Also

जौनपुर स्वास्थ्य महकमे में महाविस्फोट: नोडल अधिकारी डॉ. राजीव कुमार और ‘राजन हॉस्पिटल’ के बीच ‘अपराधिक सिंडिकेट’ का भंडाफोड़; जिलाधिकारी से मजिस्ट्रेट जांच और FIR की मांग

 BBC INDIA NEWS 24 जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से एक बेहद सनसनीखेज और …