The Journalist Council of India held a virtual meeting, where discussions were held on the problems faced by journalists and the expansion of the organization. – BBC India News 24
24/10/26
Breaking News

The Journalist Council of India held a virtual meeting, where discussions were held on the problems faced by journalists and the expansion of the organization.

जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया की वर्चुअल बैठक सम्पन्न

पत्रकारों की समस्याओं और संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

प्रतापगढ़

जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया (जेसीआई) की एक वर्चुअल बैठक राष्ट्रीय संयोजक डॉ. आर.सी. श्रीवास्तव के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। बैठक में देशभर से लगभग पचास पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ पत्रकारों ने सहभागिता कर पत्रकारों की समस्याओं, सुरक्षा और संगठन की मजबूती पर विचार-विमर्श किया।
बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. आर.सी. श्रीवास्तव ने बिहार की नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिहार में पत्रकारों के हितों की रक्षा संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अपेक्षा जताई कि नई कार्यकारिणी जमीनी स्तर पर सक्रिय होकर पत्रकारों की आवाज मजबूती से उठाएगी। बिहार राज्य प्रभारी कुणाल भगत और प्रदेश अध्यक्ष अकबर इमाम ने कहा कि बिहार सहित पूरे देश में पत्रकार अनेक समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर पत्रकारों की समस्याओं से अवगत कराया जाएगा।
प्रदेश पदाधिकारी नागेंद्र पांडेय ने कहा कि व्यक्तिगत कारणों से कुछ समय निष्क्रिय रहने के बाद अब वे पूरी निष्ठा के साथ संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उत्तर प्रदेश से बी. त्रिपाठी ने कहा कि जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए सतत संघर्षरत एक सशक्त मंच है। वहीं अब्दुल अहद ने सुझाव दिया कि संगठन द्वारा समय-समय पर पत्रकारों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए, जिससे निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता को बढ़ावा मिल सके। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार एवं बिहार कार्यकारिणी के महासचिव मोहम्मद कादिर, पिंटू, नारायण, गणेश प्रसाद द्विवेदी, रफीक खान, संजय सिंह, पंकज सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। अंत में राष्ट्रीय संयोजक ने सभी उपस्थित पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक के समापन की घोषणा की।

Check Also

An opportunity to step into the electric charging business with Vivtron EVCS.

बड़ी खबर: Vivtron EVCS के साथ इलेक्ट्रिक चार्जिंग बिजनेस में कदम बढ़ाने का अवसर लखनऊ। …