Best Model Faridabad, 2025 Fashion Show and Runway Fashion Week concludes with a grand finale. – BBC India News 24
26/10/26
Breaking News

Best Model Faridabad, 2025 Fashion Show and Runway Fashion Week concludes with a grand finale.

बेस्ट मॉडल फरीदाबाद, 2025 फैशन शो एंड रनवे फैशन वीक का भव्य समापन,

लोगों के सपनों को साकार करने और उन्हें पंख देने के उद्देश्य से, परंपरा, संस्कृति और समकालीन फैशन को एक साथ लाने वाले एक शानदार आयोजन के रूप में, फ्यूचर प्रोडक्शन हाउस ने 28 दिसम्बर को औरा बैंक्विट्ज होटल, फरीदाबाद हरियाणा में बेस्ट मॉडल फरीदाबाद, 2025 फैशन शो एंड रनवे फैशन वीक का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का आयोजन विशाल सिंह और कविता कोली ने किया। मुख्य अतिथि शाद मलिक ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ा दी। शाद मलिक ने आयोजक विशाल सिंह, कविता कोली और सभी प्रतिभागीयों की प्रशंसा की और विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। आपको बता दें कि इस फैशन उत्सव ने भारतीय फैशन जगत में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर स्थापित किया है। इस कार्यक्रम के दौरान ‘ फ्यूचर प्रोडक्शन’ द्वारा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जुरी मेंबर सदस्य – मिस्स निशा मोरया, मिस्टर .प्रशिश चौहान , मिस्स मिनाक्षी खन्ना, सभी जुरी मेंबरों ने बड़े सूझबूझ के साथ सभी प्रतिभागियों का चयन किया निम्नलिखित प्रतियोगियों ने अपनी-अपनी श्रेणियों में जीत हासिल की: विनर मिस्टर. मिस्स. मिस्टर्स, मिस्टर करन चौहान, मिस्टर सीटू कश्यप, सीनियर मिस्स आन्या बक्शी, जूनियर मिस्स नितिका नायडू | सीनियर रनर अप मे – फर्स्ट रनर अप ज़ीनत, सेकंड रनर अप अकृति कुमारी, जूनियर रनर अप – फस्ट कुमुद सोनी, सेकंड हर्षिता नारंग,
टाइटल विनर सीनियर – अशी गुप्ता, बेस्ट हेयर जूनियर दिव्यांशी बेस्ट वॉक, शो स्टॉपर राधा चावला, स्पेशल वॉक – अंजलि चौहान, इस सुपर डुपर शो के लिए शो में आए सभी लोगों ने काफी प्रशंसा की आयोजक विशाल सिंह और कविता कोहली के हौसलों की प्रशंसा की, मैनेजमेंट टीम FDA का काफ़ी सयोग रहा, प्फ्यूचर प्रोडक्शन हाउस एंड फ्यूचर डांस अकादमी भारतीय मनोरंजन जगत में एक सशक्त शक्ति है, जो प्रतिभा, संस्कृति और फैशन को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। परंपरा और समकालीन शैली के संगम की दृष्टि से, उन्होंने ‘बेस्ट मॉडल फरीदाबाद, 2025 फैशन शो के साथ अपनी एक अलग पहचान बनाई है और उद्योग जगत में हलचल मचा दी है। यह एक ऐसा मंच है जो नए टैलेंट को एक नया मंच देकर उनके हौसलों को नई उड़ान देता है।

Check Also

An opportunity to step into the electric charging business with Vivtron EVCS.

बड़ी खबर: Vivtron EVCS के साथ इलेक्ट्रिक चार्जिंग बिजनेस में कदम बढ़ाने का अवसर लखनऊ। …