The birthday of the state president of the Women Teachers’ Association was celebrated in a dignified atmosphere in Pratapgarh. – BBC India News 24
26/10/26
Breaking News

The birthday of the state president of the Women Teachers’ Association was celebrated in a dignified atmosphere in Pratapgarh.

प्रतापगढ़ में महिला शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्षा का जन्मदिवस गरिमामय वातावरण में सम्पन्न

प्रतापगढ़।
महिला शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी एवं समस्त ब्लॉक कार्यकारिणी की गरिमामयी उपस्थिति में उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्षा सुलोचना मौर्य का जन्मदिवस प्रतापगढ़ जनपद में अत्यंत उत्साह, उल्लास एवं सम्मान के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम संगठनात्मक एकता, महिला सशक्तिकरण एवं आपसी सौहार्द का प्रतीक बनकर सामने आया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला शिक्षक संघ की जिला अध्यक्षा स्नेह कुमारी शुक्ला ने की। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में महिला शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही। इस अवसर पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्षा मालती सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रीना शुक्ला, जिला मंत्री अनमिका तिवारी एवं कादंबरी मौर्या, जिला उपाध्यक्ष रितु खंडेलवाल, गीता सरोज, श्रद्धा वर्मा तथा जिला महामंत्री शर्मिला सिंह सहित संगठन की अनेक पदाधिकारी मंचासीन रहीं। सभी ने प्रदेश अध्यक्षा का पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शुभकामनाएँ देकर उनका अभिनंदन किया। अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि सुलोचना मौर्य के नेतृत्व में महिला शिक्षक संघ ने प्रदेश स्तर पर महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए प्रभावशाली भूमिका निभाई है। उन्होंने महिला शिक्षिकाओं की समस्याओं को शासन-प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाया और संगठन को नई दिशा प्रदान की। उनके कार्यों से महिला शिक्षिकाओं में आत्मविश्वास एवं संगठन के प्रति विश्वास बढ़ा है। कार्यक्रम के दौरान नववर्ष के उपलक्ष्य में सभी महिला शिक्षिकाओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दीं तथा आपस में एकता एवं सहयोग की भावना को और मजबूत करने का संकल्प लिया। आयोजन के अंत में संगठन की एकजुटता, सकारात्मक सोच एवं महिला सशक्तिकरण के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण, अनुशासित एवं सकारात्मक वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Check Also

An opportunity to step into the electric charging business with Vivtron EVCS.

बड़ी खबर: Vivtron EVCS के साथ इलेक्ट्रिक चार्जिंग बिजनेस में कदम बढ़ाने का अवसर लखनऊ। …