The National Journalists Association Human Rights Forum distributed blankets in Baldirai tehsil. – BBC India News 24
28/09/26
Breaking News

The National Journalists Association Human Rights Forum distributed blankets in Baldirai tehsil.

तहसील बल्दीराय में राष्ट्रीय पत्रकार संघ मानव अधिकार फोरम नें किया कंबल वितरण

समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचना ही सच्ची मानव सेवा है:राजदेव यादव

बल्दीराय/सुल्तानपुर  नीति आयोग द्वारा पंजीकृत राष्ट्रीय पत्रकार संघ-मानव अधिकार फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीपी गुप्ता एड के दिशा निर्देशन पर जिला वरिष्ठ महामंत्री-राजदेव यादव के कुशल नेतृत्व तथा जिला सचिव-शिवशंकर चौधरी के संयोजन व तहसील अध्यक्ष-पवन कुमार की अगुवाई में ब्लॉक सभागार बल्दीराय में कार्यक्रम आयोजित कर भयानक ठंड व सर्द हवाओं की थपेड़ों से जूझ रहे गरीब असहाय, निराश्रित व जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया गया। बतौर मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार-गुलाब सिंह व विशिष्ट अतिथि ए.डी.ओ पंचायत-दयावंत सिंह, दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार बब्बन वर्मा व पूर्व प्रधान भवानीपुर श्यामलाल रहे । संगठन के पदाधिकारियों द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण व अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया । तत्पश्चात उपस्थित सभी अतिथियों व संगठन के पदाधिकारियों के संयुक्त कर कमलों द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम शुभारंभ किया गया । तीस जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया गया । कंबल वितरण उपरांत सभी लाभार्थियों को जलपान कराया गया । लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी की किरण साफ तौर पर दिखाई दे रही थी । इस कड़ी में सभी अतिथियों ने संस्था की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए अपने संबोधिन में कहा कि यह सेवा अभियान न केवल मानवता के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, बल्कि समाज में करुणा, सहयोग और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने का प्रेरणादायक उदाहरण भी प्रस्तुत करता है। जिला वरिष्ठ महामंत्री राजदेव यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इस सेवा को जनकल्याणकारी कार्य बताते हुए संगठन की सेवाओं और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला । तत्पश्चात क्रमशः नन्हेलाल यादव, दानबहादुर यादव, संजीव कुमार यादव, राजेश कुमार, उर्मिला देवी, रीता दुबे, धनंजय व जे.पी मौर्य को मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार गुलाब सिंह नें गौरव सम्मान प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । इस दौरान लल्लन प्रसाद, विनोद कुमार यादव, नंदलाल व स्थानीय लोगों की उपस्थिति में आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ । कार्यक्रम का संचालन जगध्यान यादव ने किया ।

Check Also

The Sanatani Kinnar Akhara celebrated the Prime Minister’s birthday with devotion and reverence.

सनातनी किन्नर अखाड़े में भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाया गया यशस्वी प्रधानमंत्री का जन्मदिन प्रयागराज। …