थाना सुरेरी पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 51.800 किलोग्राम गांजा, एक चारपहिया वाहन, एक मोबाइल फोन तथा नगद राशि बरामद की है। – BBC India News 24
07/05/26
Breaking News

थाना सुरेरी पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 51.800 किलोग्राम गांजा, एक चारपहिया वाहन, एक मोबाइल फोन तथा नगद राशि बरामद की है।

जौनपुर/सुरेरी

थाना सुरेरी पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 51.800 किलोग्राम गांजा, एक चारपहिया वाहन, एक मोबाइल फोन तथा नगद राशि बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण में थाना सुरेरी पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

दिनांक 04.05.2026 को थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान धौकलगंज से चोरघट्टा पुल के रास्ते सुरेरी की ओर आ रहे वाहन Mahindra SUV 500W (नं. UP32 EM 6789) को रोका।

तलाशी लेने पर वाहन से 51.800 किलोग्राम गांजा, एक नोकिया कीपैड मोबाइल तथा 600 रुपये नगद बरामद हुए। पुलिस ने मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना सुरेरी में मु0अ0सं0 50/2026, धारा 318(4) बीएनएस एवं 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त:

सूरज सिंह पुत्र शिवपाल सिंह, निवासी नागनाथपुर हसरो, थाना करौंदीकला, जनपद जौनपुर।

बरामदगी:

51.800 किलोग्राम गांजा

एक वाहन (UP32 EM 6789, Mahindra SUV 500W)

एक नोकिया कीपैड मोबाइल

600 रुपये नगद

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

उ0नि0 दिव्य प्रकाश सिंह (थानाध्यक्ष, सुरेरी)

उ0नि0 मनोज कुमार राय

हे0का0 मुकेश सिंह

हे0का0 शिवशंकर यादव

का0 रामानन्द यादव

का0 अखिलेश गौड़

का0 सतेन्द्र कुमार

Check Also

उठो गाँव के भाग्य विधाता, अब अपनी शक्ति पहचानो।

उठो गाँव के भाग्य विधाता, अब अपनी शक्ति पहचानो।  वक्त आ गया करो फैसला , …