Swami Kaushalya Nand Giri became emotional during the death anniversary and continuous Ramayana recitation, paid tribute to the departed soul. – BBC India News 24
02/10/26
Breaking News

Swami Kaushalya Nand Giri became emotional during the death anniversary and continuous Ramayana recitation, paid tribute to the departed soul.

बरसी एवं अखंड रामायण पाठ में भावुक हुए आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्या नंद गिरि , दिवंगत आत्मा को दी श्रद्धांजलि

प्रयागराज –

आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्या नंद गिरि ने सलोरी क्षेत्र में आयोजित नवीन शुक्ला जी के पूज्य पिता जी की बरसी एवं अखंड रामायण पाठ के पावन अवसर पर पहुंचकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वातावरण पूरी तरह श्रद्धा, भक्ति और भावनाओं से ओत-प्रोत दिखाई दिया। रामायण पाठ की मधुर चौपाइयों के बीच उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्या नंद गिरि ने कहा कि माता-पिता केवल परिवार की नींव ही नहीं होते, बल्कि वे जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा और संस्कारों के स्रोत होते हैं। उनके स्नेह, त्याग और आशीर्वाद की छाया जीवनभर संबल प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि किसी प्रियजन का इस संसार से जाना एक ऐसी पीड़ा है, जिसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता, लेकिन उनके द्वारा दिए गए संस्कार और यादें सदैव हमारे साथ जीवित रहती हैं। उन्होंने नवीन शुक्ला एवं उनके परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी श्रद्धापूर्वक पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा को नमन किया।

Check Also

Vivtron’s new initiative in the field of EV charging infrastructure

EV चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में Vivtron की नई पहल लखनऊ। इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते …