जौनपुर/ सुरेरी थाना क्षेत्र में भटकती मिली अज्ञात महिला, ग्रामीणों की सतर्कता से सुरक्षित पहुंची अस्पताल – BBC India News 24
12/07/26
Breaking News

जौनपुर/ सुरेरी थाना क्षेत्र में भटकती मिली अज्ञात महिला, ग्रामीणों की सतर्कता से सुरक्षित पहुंची अस्पताल

जौनपुर खबर

सुरेरी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कोचारी में रात्रि  लगभग 7:30 (08/05/2026) शुक्रवार  को एक अज्ञात महिला के भटकते मिलने से गांव में कुछ देर के लिए हलचल मच गई। महिला की मानसिक स्थिति सामान्य न होने के कारण वह अपना सही नाम और पता स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रही थी। ग्रामीणों की सतर्कता और पुलिस की तत्परता से महिला को सुरक्षित उपचार हेतु भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, गांव के बाहर एक महिला को इधर-उधर भटकते देख दो युवकों को शक हुआ। दोनों युवकों ने महिला से पूछताछ की, लेकिन वह सही ढंग से जवाब नहीं दे पा रही थी। महिला कभी खुद को मछलीशहर निवासी बता रही थी तो कभी अपने पति का नाम संजय मिश्रा बता रही थी। कुछ देर बाद वह अपना नाम और पता भी बदल-बदल कर बताने लगी, जिससे लोगों को आशंका हुई कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ हो सकती है।

इसके बाद दोनों युवक महिला को बाइक से गांव के अंदर लेकर आए और वहां छोड़कर चले गए। गांव वालों की नजर महिला पर पड़ी तो उन्होंने भी उससे पूछताछ की, लेकिन कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी। बता दे आपको महिला के पास एक पर्श भी था, स्थिति को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित रूप से ग्राम प्रधान दीना नाथ मौर्य के घर पहुंचवाया गया। उस समय ग्राम प्रधान मौके पर मौजूद नहीं मिले। बाद में डायल 112 पुलिस टीम प्रधान के घर पहुंची और महिला से पुनः पूछताछ की। महिला की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने 108 एंबुलेंस बुलाकर उसे सुरक्षित उपचार एवं देखभाल के लिए भेज दिया।

ग्रामीणों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते सूचना देने से महिला सुरक्षित हाथों में पहुंच सकी।

Check Also

Under the direction of SP Deepak Bhukar, intensive foot patrolling was carried out in the markets and suspects were checked.

एसपी दीपक भूकर के निर्देशन में बाजारों में सघन पैदल गश्त, संदिग्धों की हुई चेकिंग …