Pratapgarh police promptly recover stolen e-rickshaw, vehicle owner relieved – BBC India News 24
02/10/26
Breaking News

Pratapgarh police promptly recover stolen e-rickshaw, vehicle owner relieved

प्रतापगढ़ पुलिस की तत्परता से चोरी हुआ ई-रिक्शा बरामद, वाहन स्वामी को मिला राहत

प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में, ASP (E) आलोक कुमार एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर प्रशान्त राज के कुशल पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली नगर सुभाष कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। इसी क्रम में जेल चौकी प्रभारी उ.नि. प्रशांत दुबे मय हमराह कर्मचारीगण रात्रि गश्त एवं चेकिंग के दौरान क्षेत्र में भ्रमणशील थे। कल रात्रि लगभग 2 बजे सड़क किनारे एक बैटरी रिक्शा (UP44CT 7316)संदिग्ध अवस्था में लावारिस खड़ा दिखाई दिया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन की जानकारी प्राप्त की, जिस पर पता चला कि उक्त ई-रिक्शा 5 मई को सुल्तानपुर गल्ला मंडी क्षेत्र से चोरी हुआ था। सूचना मिलते ही जेल चौकी प्रभारी द्वारा तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए वाहन स्वामी मोहन विश्वकर्मा से संपर्क स्थापित कर उन्हें चौकी पर बुलाया गया। पहचान एवं आवश्यक सत्यापन के उपरांत बरामद ई-रिक्शा सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया। अपना चोरी हुआ ई-रिक्शा वापस पाकर वाहन स्वामी ने प्रतापगढ़ पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि यह ई-रिक्शा उनके परिवार के भरण-पोषण एवं जीविकोपार्जन का मुख्य साधन है। बरामदगी एवं सुपुर्दगी की कार्यवाही के दौरान का. मलखान, का. पंकज सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Check Also

Vivtron’s new initiative in the field of EV charging infrastructure

EV चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में Vivtron की नई पहल लखनऊ। इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते …