जौनपुर/ जमीन विवाद में युवक को जान से मारने की धमकी, पड़ोसी दबंग व मनबढ़ युवक पंकज विश्वकर्मा पर आरोप  – BBC India News 24
03/10/26
Breaking News

जौनपुर/ जमीन विवाद में युवक को जान से मारने की धमकी, पड़ोसी दबंग व मनबढ़ युवक पंकज विश्वकर्मा पर आरोप 

जौनपुर/गौराबादशाहपुर

जौनपुर जिले के थाना गौराबादशाहपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम प्रेमापुर में जमीन विवाद को लेकर एक युवक को लगातार प्रताड़ित किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि दबंग पड़ोसी द्वारा आए दिन गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी जा रही है, जिससे परिवार भय और दहशत में जीवन यापन करने को मजबूर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम प्रेमापुर निवासी प्रदीप विश्वकर्मा पुत्र सुभाष विश्वकर्मा का अपने पड़ोसी पंकज विश्वकर्मा पुत्र बरखू विश्वकर्मा से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि पंकज विश्वकर्मा आए दिन विवाद खड़ा कर प्रदीप विश्वकर्मा को अपशब्द कहता है तथा मौका मिलने पर मारपीट पर उतारू हो जाता है।

पीड़ित के बड़े भाई राकेश विश्वकर्मा ने बताया कि उनका छोटा भाई प्रदीप स्वभाव से सीधा-साधा युवक है, जिसका फायदा उठाकर विपक्षी लगातार उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी कई बार जान से मारने की धमकी भी दे चुका है, जिससे पूरे परिवार में भय का माहौल बना हुआ है।

बड़े भाई ने बताया है कि मेरे भाई प्रदीप विश्वकर्मा के जान माल का खतरा बना हुआ है । अगर मेरे भाई को कुछ होता है तो जिम्मेदार पंकज विश्वकर्मा पुत्र बरखू विश्वकर्मा होगा ,

पीड़ित परिवार का यह भी आरोप है कि विवाद के दौरान पंकज विश्वकर्मा के माता-पिता भी घर पर चढ़कर अभद्र भाषा और गाली-गलौज करते हैं। परिवार ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते प्रशासन द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की गई तो कोई बड़ी घटना घट सकती है।

Check Also

जौनपुर, रामपुर/ NH पर अतिक्रमण, हादसे का खतरा—अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए जिम्मेदार विभाग कब उतरेंगे जमीन पर?

रामपुर, जौनपुर। रामपुर बाजार में राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़क अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग की चपेट …