Widow claims case against son is fake, appeals to DGP for justice – BBC India News 24
02/10/26
Breaking News

Widow claims case against son is fake, appeals to DGP for justice

विधवा महिला ने बेटे पर दर्ज मुकदमे को बताया फर्जी, डीजीपी से लगाई न्याय की गुहार

प्रतापगढ़
जनपद के अंतू थाना क्षेत्र स्थित बिहारगंज बाजार निवासी एक विधवा महिला ने अपने बेटे पर दर्ज मुकदमे को फर्जी बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। महिला का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते विपक्षी अमित जायसवाल ने उसके बेटे के खिलाफ मारपीट, अवैध वसूली और फिरौती मांगने जैसे गंभीर आरोप लगाकर झूठा मुकदमा दर्ज कराया है। महिला के अनुसार मुकदमे में घटना का समय सुबह 8:30 बजे दर्शाया गया है, जबकि उस समय उसका बेटा मस्सन की दुकान पर मौजूद था। उसने दावा किया कि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में उसका बेटा स्पष्ट दिखाई दे रहा है, जिससे उसके बेटे के निर्दोष होने का प्रमाण मिलता है। पीड़िता ने बताया कि वह पहले भी पुलिस अधीक्षक और नगर क्षेत्राधिकारी से शिकायत कर चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब महिला ने सीसीटीवी फुटेज सहित डीजीपी को प्रार्थना पत्र भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और उसके बेटे को न्याय दिलाने की मांग की है।

Check Also

Writers Contributed to Independence; Guarantee of Safety Essential Today — Dr. Anurag Saxena; Government Should Implement a Journalist Protection Law Nationwide, Following Maharashtra’s Model: JCI

आजादी में रहा कलमकारों का योगदान, आज सुरक्षा की गारंटी जरूरी —डॉ. अनुराग सक्सेना महाराष्ट्र …