“Our objective is not merely to expand our business, but to build a robust ecosystem”: CEO. Dealers gather at Shail Shyam Palace; emphasis placed on job creation. – BBC India News 24
08/09/26

“Our objective is not merely to expand our business, but to build a robust ecosystem”: CEO. Dealers gather at Shail Shyam Palace; emphasis placed on job creation.

हमारा उद्देश्य केवल व्यवसाय बढ़ाना नहीं, बल्कि मजबूत इकोसिस्टम तैयार करना है : सीईओ

शैल श्याम पैलेस में जुटे डीलर्स, रोजगार सृजन पर दिया गया जोर,

प्रतापगढ़। शहर के शैल श्याम पैलेस में शनिवार को वेदवेल कंपनी द्वारा भव्य वेंडर्स मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से आए डीलर्स, वितरक और कारोबारियों ने भाग लिया कंपनी ने FMCG सेक्टर में कम समय में तेजी से अपनी पहचान बनाई है। वेदवेल, क्लीन वेल और वैदिकग्लो कंपनी के प्रमुख ब्रांड्स हैं, जो बाजार में उपभोक्ताओं के बीच लोकप्रिय हो रहे हैं मीट को संबोधित करते हुए कंपनी के फाउंडर चंद्र प्रकाश चतुर्वेदी ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल व्यवसाय बढ़ाना नहीं, बल्कि एक मजबूत और स्थायी इकोसिस्टम तैयार करना है, जिससे डीलर्स और स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल सकें। उन्होंने कहा कि कंपनी के विस्तार के साथ ही प्रतापगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में रोजगार सृजन को भी प्राथमिकता दी जा रही है। सहायक डायरेक्टर वेदप्रकाश चतुर्वेदी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डीलर्स के सहयोग से ही कंपनी आज इस मुकाम पर पहुंची है। उन्होंने आगे भी इसी तरह साथ निभाने की अपील की। कार्यक्रम में असिस्टेंट डायरेक्टर रवि प्रकाश चतुर्वेदी, आर एल भैया और शुभम जायसवाल सहित कंपनी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। वेंडर्स मीट में उत्पादों की जानकारी, बिक्री रणनीति और बाजार विस्तार पर विस्तार से चर्चा हुई। अंत में सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया और भविष्य में मिलकर काम करने का संकल्प लिया गया।

Check Also

Sisters tied the *Raksha Sutra* to BJP leader Dr. Ashutosh Tripathi.

बहनों ने भाजपा नेता डॉ. आशुतोष त्रिपाठी को बांधा रक्षासूत्र प्रतापगढ़। गुरुवार को सदर विधानसभा …