Fashion show organised by RS Star Production Group and Bansal Trust – BBC India News 24
21/10/26
Breaking News

Fashion show organised by RS Star Production Group and Bansal Trust

आर एस स्टार प्रॉडक्शन ग्रुप एवं बंसल ट्रस्ट द्वारा हुआ फ़ैशन शॉ का आयोजन,,

आर एस स्टार प्रॉडक्शन ग्रुप एवं बंसल ट्रस्ट द्वारा एक फैशन शो और किड्स डांसिंग बच्चों का कार्यक्रम स्थान ,अन्नपूर्णा बैंक्विट हॉल नवयुग मार्केट गाजियाबाद में हुआ, यह कार्यक्रम आर एस स्टार प्रोडक्शन ग्रुप की डायरेक्टर ऑर्गेनाइजर गीता शर्मा के द्वारा कराया गया, इस कार्यक्रम में सेलिब्रिटी आर्टिस्ट के रूप में मुंबई से सीमा कनौजिया शामिल हुई,कार्यक्रम में कहीं मेकअप आर्टिस्ट भी शामिल हुई, जिसमें मुंबई से सेलिब्रिटी के रूप में सीमा कनौजिया का मेकअप नरगिस मलिक ने किया,जिनका अपना मेकअप स्टूडियो आयात अल फिजा के नाम से लोनी गाजियाबाद में स्थापित है, इस अवसर पर कार्यक्रम की ऑर्गेनाइजेशन गीता शर्मा ने बताया कि मे फैशन शो और मॉडलिंग शो पिछले काफी वर्षों से लगातार उत्तरांचल, उत्तराखंड, देहरादून, नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, और भी कई शहरों में बड़े-बड़े इवेंट कर चुकी हूं,साथ ही ये बताया कि हमारे प्रॉडक्शन से काफी आर्टिस्ट को आगे बढ़ाने में अपने मंच के माध्यम से एक नया प्लेटफार्म भी दिया है, जिसमें काफी आर्टिस्ट मॉडलिंग और फैशन शो के क्षेत्र में आज अपना नाम कमा रहे हैं।

Check Also

An opportunity to step into the electric charging business with Vivtron EVCS.

बड़ी खबर: Vivtron EVCS के साथ इलेक्ट्रिक चार्जिंग बिजनेस में कदम बढ़ाने का अवसर लखनऊ। …