Pratapgarh: Shri Ram Ram Katha Sanskar Yagna begins at Nimri Bhawani Dham – BBC India News 24
21/10/26
Breaking News

Pratapgarh: Shri Ram Ram Katha Sanskar Yagna begins at Nimri Bhawani Dham

निमरी भवानी धाम में श्रीराम रामकथा संस्कार यज्ञ का शुभारंभ

प्रतापगढ़। विश्वनाथगंज क्षेत्र के निमरी भवानी धाम में मंगलवार को श्रीराम रामकथा संस्कार यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। बकुलाही नदी से छात्राओं और महिलाओं ने कलश में जल भरकर यात्रा प्रारंभ की। गौशाला में गौमाता का पूजन कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश यात्रा निकाली गई, जो गांव के प्रमुख मार्गों से होती हुई यज्ञ स्थल तक पहुंची।

यात्रा के दौरान भक्ति गीतों और जयघोषों से पूरा वातावरण राममय हो गया। ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। आयोजन समिति के संयोजक अजय प्रताप सिंह ने बताया कि इस यज्ञ का उद्देश्य बच्चों और युवाओं में भारतीय संस्कारों व धार्मिक मूल्यों का प्रसार करना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज को आध्यात्मिकता और नैतिकता के मार्ग पर अग्रसर करने की आवश्यकता है, जिसे यह कथा साकार करेगी।

राष्ट्रवादी कथा वाचक पंडित सच्चिदानंद त्रिपाठी रामकथा का वाचन करेंगे। यह आयोजन 16 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक विश्वनाथगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास निमरी भवानी धाम परिसर में संपन्न होगा।

श्रद्धालुओं के लिए भोजन, प्रसाद व बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है। क्षेत्र में कथा को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह है और पूरा गांव भक्ति एवं श्रद्धा के रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा है।

Check Also

An opportunity to step into the electric charging business with Vivtron EVCS.

बड़ी खबर: Vivtron EVCS के साथ इलेक्ट्रिक चार्जिंग बिजनेस में कदम बढ़ाने का अवसर लखनऊ। …