Prachi Singh extended her best wishes for the Chhath festival, saying, “It is our responsibility to maintain the cleanliness of rivers and ghats.” – BBC India News 24
31/10/26
Breaking News

Prachi Singh extended her best wishes for the Chhath festival, saying, “It is our responsibility to maintain the cleanliness of rivers and ghats.”

प्राची सिंह ने दी छठ महापर्व की शुभकामनाएं, कहा — नदियों और घाटों की स्वच्छता बनाए रखना हम सबका दायित्व

प्रतापगढ़
प्रदेश की जानी-मानी सामाजिक कार्यकर्ता प्राची सिंह ने छठ महापर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व आस्था, परंपरा और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अनुपम उत्सव है। उन्होंने कहा कि छठ केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि यह मनुष्य और प्रकृति के अटूट संबंध का प्रतीक भी है। इस दिन सूर्य उपासना के माध्यम से हम न केवल ऊर्जा के स्रोत को प्रणाम करते हैं, बल्कि जल, वायु और मिट्टी जैसे जीवनदायी तत्वों के प्रति अपनी श्रद्धा भी प्रकट करते हैं।प्राची सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ‘एक जिला – एक नदी’ के अंतर्गत नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस योजना का उद्देश्य नदियों को स्वच्छ, अविरल और जीवनदायी बनाए रखना है ताकि आने वाली पीढ़ियाँ भी स्वच्छ जल और सुंदर प्रकृति का आनंद ले सकें। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयास तभी सफल होंगे जब हम सभी नागरिक इस दिशा में अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारी समझें।प्राची सिंह ने प्रदेशवासियों से अपील की कि छठ पूजा के दौरान नदियों और घाटों पर स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। पूजा के बाद प्लास्टिक या पूजन सामग्री को नदियों में न फेंकें, बल्कि निर्धारित स्थानों पर ही उसका निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छ घाट और निर्मल नदियाँ ही सच्चे अर्थों में हमारी आस्था का सम्मान हैं।प्राची सिंह ने सभी प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि छठ महापर्व हम सबके जीवन में नई ऊर्जा, उमंग और सकारात्मकता लेकर आए।

 

Check Also

An opportunity to step into the electric charging business with Vivtron EVCS.

बड़ी खबर: Vivtron EVCS के साथ इलेक्ट्रिक चार्जिंग बिजनेस में कदम बढ़ाने का अवसर लखनऊ। …