Prachi Singh is receiving widespread public support, and the promise of development is resonating in every village. – BBC India News 24
24/11/26

Prachi Singh is receiving widespread public support, and the promise of development is resonating in every village.

प्राची सिंह को मिल रहा जनसमर्थन, गांव-गांव गूंज रहा विकास का संकल्प

प्रतापगढ़
भावी जिला पंचायत सदस्य प्राची सिंह इन दिनों क्षेत्र में जनसमर्थन की मजबूत लहर के साथ तेजी से उभरती हुई जननेत्री के रूप में सामने आ रही हैं। जनसंपर्क अभियान के तहत प्राची सिंह ने गांव-गांव जाकर जनता से सीधा संवाद किया और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सहयोग की अपील की। प्राची सिंह की इस अपील पर जनता ने खुलकर समर्थन देते हुए उन्हें जीत का आशीर्वाद प्रदान किया। जनसंपर्क के दौरान प्राची सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनका लक्ष्य राजनीति को सेवा का माध्यम बनाना है, न कि सत्ता का। प्राची सिंह ने कहा कि आज क्षेत्र की जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है और यदि उन्हें जिला पंचायत सदस्य के रूप में जिम्मेदारी सौंपी जाती है तो वे जनता की हर समस्या को अपनी समस्या मानकर समाधान के लिए संघर्ष करेंगी।

प्राची सिंह ने यह भी कहा कि विकास, पारदर्शिता और जवाबदेही उनके एजेंडे के केंद्र में रहेंगे। प्राची सिंह ने जनता को भरोसा दिलाया कि जिला पंचायत स्तर पर भ्रष्टाचार, भेदभाव और उपेक्षा के लिए कोई स्थान नहीं होगा। प्राची सिंह ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी, किसानों की समस्याएं, महिलाओं की सुरक्षा और युवाओं के रोजगार को अपनी प्राथमिकता बताया। प्राची सिंह ने कहा कि क्षेत्र की जनता अब बदलाव चाहती है और वे उस बदलाव की मजबूत आवाज़ बनकर जिला पंचायत तक जनता की बात पहुंचाएंगी। जनता का उत्साह देखकर यह स्पष्ट नजर आया कि प्राची सिंह को लेकर क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बना हुआ है। बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं ने एक स्वर में प्राची सिंह को समर्थन देते हुए कहा कि प्राची सिंह जमीनी स्तर से जुड़ी हुई, शिक्षित और संघर्षशील नेता हैं। महिलाओं ने कहा कि प्राची सिंह के नेतृत्व में उन्हें सम्मान और सुरक्षा की नई उम्मीद दिखाई दे रही है। जनसंपर्क अभियान के दौरान जगह-जगह प्राची सिंह का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया और समर्थकों ने नारे लगाकर अपना जोश दिखाया। प्राची सिंह ने जनता के इस स्नेह और विश्वास को अपनी सबसे बड़ी पूंजी बताया। प्राची सिंह ने कहा कि जनता का यह भरोसा ही उन्हें और मजबूती से जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। प्राची सिंह ने अंत में जनता से अपील करते हुए कहा कि वे उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलें और क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहयोग करें। प्राची सिंह ने भरोसा दिलाया कि वे हर सुख-दुख में जनता के साथ खड़ी रहेंगी। जनता ने भी पूरे विश्वास के साथ प्राची सिंह को जिला पंचायत सदस्य बनाने का संकल्प दोहराया। इस जनसंपर्क अभियान ने यह साफ कर दिया है कि प्राची सिंह अब केवल एक नाम नहीं, बल्कि क्षेत्र में बदलाव की मजबूत पहचान बन चुकी हैं।

 

 

Check Also

The journalism world was shocked by the death of young journalist Rohit Jaiswal, BJP leader Alok Pandey expressed deep condolences.

युवा पत्रकार रोहित जायसवाल के निधन से स्तब्ध हुआ पत्रकारिता जगत, भाजपा नेता आलोक पांडे …