Strictness on the safety of school children: Campaign intensified in Pratapgarh, substandard vehicles seized – BBC India News 24
01/10/26
Breaking News

Strictness on the safety of school children: Campaign intensified in Pratapgarh, substandard vehicles seized

स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर सख्ती: प्रतापगढ़ में अभियान तेज, मानक विहीन वाहन सीज

प्रतापगढ़,उत्तर प्रदेश – स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जनपद में यातायात पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष ‘स्कूल वाहन फिटनेस जांच अभियान’ के तहत रविवार को विभिन्न प्रमुख मार्गों पर व्यापक चेकिंग की गई।क्षेत्राधिकारी यातायात अनिल कुमार राय के नेतृत्व एवं टीएसआई प्रदीप सिंह की मौजूदगी में पुलिस टीम ने स्कूल बसों, वैन और अन्य वाहनों की सघन जांच की। इस दौरान वाहनों की फिटनेस, सुरक्षा मानकों और वैध दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल की गई। अभियान के दौरान एक स्कूल वाहन गंभीर अनियमितताओं के साथ संचालित मिलता पाया गया। वाहन में अनिवार्य सुरक्षा उपकरणों का अभाव और आवश्यक दस्तावेजों की कमी मिलने पर पुलिस ने तत्काल कड़ी कार्रवाई करते हुए उसे मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया। यातायात पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि सभी स्कूल संचालक एवं वाहन चालक अपने वाहनों के फिटनेस, परमिट, बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र अद्यतन रखें। साथ ही बच्चों की सुरक्षा के लिए निर्धारित सभी मानकों—जैसे जाली, फर्स्ट एड बॉक्स और अग्निशमन यंत्र—का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करें। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने दो टूक कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कड़ी और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि छात्र-छात्राओं का आवागमन पूरी तरह सुरक्षित बनाया जा सके।

Check Also

Writers Contributed to Independence; Guarantee of Safety Essential Today — Dr. Anurag Saxena; Government Should Implement a Journalist Protection Law Nationwide, Following Maharashtra’s Model: JCI

आजादी में रहा कलमकारों का योगदान, आज सुरक्षा की गारंटी जरूरी —डॉ. अनुराग सक्सेना महाराष्ट्र …