Aasra Foundation Trust organized Interface Program – BBC India News 24
12/09/26

Aasra Foundation Trust organized Interface Program

आसरा फाउंडेशन ट्रस्ट ने आयोजित किया इंटरफेस कार्यक्रम

प्रतापगढ़
जहनईपुर की पंचायत भवन में इंटरफेस कार्यक्रम रखा गया जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि सेवादाता जिसमे कोटेदार, आंगनबाड़ी, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक सतीश चंद्र प्रधान प्रतिनिधि के रूप आंगनबाड़ी रितु कोटेदार सुशील चौहान BDC केसरी यादव हिस्सा लिया
इस कार्यक्रम की शुरुआत स्कोप परियोजना समन्यवक सीमा पटेल जी के द्वारा किया गया जिसमे उन्होंने बताया कि यह संस्था महिला सशक्तिकरण शिक्षा और स्वास्थ्य पर कार्य करती है और स्कोप परियोजना के तहत जहनई पुर और टेऊंगा ग्राम पंचायत मे स्वास्थ्य, शिक्षा, और सरकारी योजना से लोगो को लाभ दिलाने का कार्य कर रही इसी के तहत गांव के सभी लोग एक दूसरे को सहयोग करें ताकि गांव के विकास में सहयोग हो सके और ऐसे कार्यक्रम के माध्यम से लोग अपनी बातो को कह सके जिस पर महिला लीडर ऊषा प्रजापति ने खुली बैठक को नियमित करने के लिए पंचायत भवन क्रियाशील बनाने के लिए और सभी सरकारी योजना के आवेदन को पंचायत स्तर पर पंचायत भवन से हो इसका प्रस्ताव रखा राजेंद्र प्रजापति ने गांव की सभी सड़क और नाली के मरम्मत की बात उठाई ग्राम सभा वासी ने इंटरफेस में सफाई कर्मी के कार्यों को दिन के हिसाब से पुरवा बाटा जाए इस पर भी चर्चा किया गया ओमप्रकाश प्रजापति के द्वारा प्रधान के दायित्वों पर भी चर्चा किया गया की आसरा फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष सोनिया जी के द्वारा आदर्श गांव बनाने के लिए एक दूसरे की सहयोग और समझ पर कहा कि हम एक दूसरे की समस्याओं को समझ कर चले ताकि लोगों का विकास हो सके
अंत में अंत में सभी ने यह निर्णय लिया कि यह वार्ड मेंबर की हर माह मीटिंग हो ताकि समस्या को समझ कर गांव के विकास का प्लान बन सके कार्यक्रम को संचालन महेश नारायण मिश्रा जी ने किया, कार्यक्रम का समापन रीना जी के द्वारा किया गया गांव के जागरूक महिला अगुआ मे उषा रेनू फूलमती चंद्रकांति कुसुम सुशीला आदि लोग उपस्थिति रहे।

Check Also

Teachers are the creators of the nation, their contribution in giving the right direction to the society is incomparable: Guest

शिक्षक राष्ट्र के निर्माता, समाज को सही दिशा देने में उनका योगदान अतुलनीय : अतिथि …