रामपुर ब्लॉक के कठवतिया गांव में हुआ पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला, सैकड़ों पशुओं का हुआ निशुल्क उपचार – BBC India News 24
12/05/26
Breaking News

रामपुर ब्लॉक के कठवतिया गांव में हुआ पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला, सैकड़ों पशुओं का हुआ निशुल्क उपचार

मड़ियाहूं (जौनपुर)। रामपुर विकास खंड के ग्राम कठवतिया में शुक्रवार को पशुपालन विभाग की ओर से भव्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना और रिबन काटकर किया गया। उद्घाटन के पश्चात मुख्य अतिथि पशुचिकित्साधिकारी डॉ. प्रशांत पटेल ने पशुपालकों को विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार किसानों और पशुपालकों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य की दिशा में काम कर रही है। पशु बीमा योजना, टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएँ चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ ग्रामीणों को लेना चाहिए।

मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने पशुओं को लेकर पहुँचे। विभागीय चिकित्सकों की टीम ने पशुओं की स्वास्थ्य जांच की और आवश्यक दवाइयाँ प्रदान कीं। मौके पर कुल 582 पशुओं का निशुल्क उपचार और परामर्श दिया गया। इस दौरान मोबाइल वेटरनरी यूनिट के डॉक्टर विकास पटेल और उनकी टीम ने पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य संबंधी विशेष जानकारी दी। वहीं पशुधन प्रसार अधिकारी पंकज पटेल ने ग्रामीणों को पशुपालन को आजीविका का सशक्त साधन बनाने के लिए जागरूक किया।

मेले में पशुमैत्री डॉ. आनंद मौर्या समेत विभागीय स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही। ग्रामीणों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से पशुओं की बेहतर देखभाल होती है और किसानों को नई जानकारी भी मिलती है। मेले का वातावरण पूरे दिन उत्साहपूर्ण रहा और लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर इसे सफल बनाया।

संवाददाता – रोहित मिश्रा

Check Also

ग्रामीण बेटियों को आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ाता ‘अतुल्य’ प्रयास — 30 दिवसीय सौंदर्य प्रशिक्षण का भव्य समापन, प्रतिभागियों में दिखा आत्मविश्वास का निखार

जौनपुर। सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में सक्रिय अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट ने एक बार फिर ग्रामीण …