Traffic police launched a road safety awareness campaign during the traffic month. – BBC India News 24
24/10/26
Breaking News

Traffic police launched a road safety awareness campaign during the traffic month.

ट्रैफिक पुलिस ने यातायात माह में चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

प्रतापगढ़
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में शुक्रवार को पूरे जनपद में यातायात माह नवंबर के अंतर्गत सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटना रोकथाम के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का पर्यवेक्षण अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर प्रशांत राज द्वारा किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य सर्द मौसम में कोहरे के बढ़ते प्रभाव और यातायात दबाव को देखते हुए लोगों को नियमों के प्रति और अधिक जिम्मेदार बनाना था। यातायात प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने टीम के साथ शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर पंपलेट व हैंडबिल वितरित कर वाहन चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट, निर्धारित गति सीमा और यातायात संकेतों का पालन करने के लिए जागरूक किया। अभियान के दौरान लोगों को मोबाइल फोन का उपयोग न करने और ओवरलोडिंग से बचने संबंधी जानकारी भी दी गई। सर्द ऋतु में कोहरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस टीम द्वारा दोपहिया और चारपहिया वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए, ताकि कम दृश्यता के समय वाहन दूर से स्पष्ट नजर आएं और दुर्घटना की आशंका कम हो। अभियान में अरुण कुमार, अरविंद कुमार सहित कई स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने पुलिस विभाग की इस जनहितकारी पहल की सराहना की।

Check Also

An opportunity to step into the electric charging business with Vivtron EVCS.

बड़ी खबर: Vivtron EVCS के साथ इलेक्ट्रिक चार्जिंग बिजनेस में कदम बढ़ाने का अवसर लखनऊ। …