National virtual meeting of the Journalists Council of India concludes In-depth discussions held on the safety and respect of journalists – BBC India News 24
31/10/26
Breaking News

National virtual meeting of the Journalists Council of India concludes In-depth discussions held on the safety and respect of journalists

जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय वर्चुअल बैठक संपन्न

पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर हुआ गहन मंथन

प्रतापगढ़
जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय स्तर की एक वर्चुअल बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जिसमें देशभर से करीब आधा सैकड़ा पदाधिकारियों ने सहभागिता की। बैठक के दौरान पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का मुख्य एजेंडा पत्रकारों की सुरक्षा रहा। वक्ताओं ने पत्रकारिता के दौरान बढ़ते जोखिम, उत्पीड़न, हमलों तथा प्रशासनिक उपेक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर चिंता व्यक्त की। पदाधिकारियों ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूत बनाए रखने के लिए पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर पत्रकार सुरक्षा कानून को प्रभावी ढंग से लागू कराने, जोखिमपूर्ण क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों को संरक्षण देने तथा संगठनात्मक स्तर पर एकजुट होकर आवाज बुलंद करने पर जोर दिया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि इस विषय को लेकर भविष्य में केंद्र व राज्य सरकारों से संवाद स्थापित किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनुराग सक्सेना ने पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सभी प्रदेशों के पदाधिकारी अपने-अपने राज्यों में सक्षम और जिम्मेदार लोगों से मिलकर इस दिशा में ठोस प्रयास करें।
राष्ट्रीय संयोजक डॉ. आर.सी. श्रीवास्तव ने स्थानीय पत्रकारों की समस्याओं पर जोर देते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर कार्यरत पत्रकारों को भी सम्मान मिलना चाहिए और उनकी एक स्वतंत्र पहचान होनी चाहिए। बिहार राज्य अध्यक्ष अकबर इमाम ने कहा कि बिहार में संगठन मजबूत स्थिति में है और लगातार पत्रकार हितों के लिए कार्य किया जा रहा है। वहीं बिहार राज्य के पदाधिकारी जैकी शर्मा ने कहा कि वे मंत्रीगण और वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर प्रभावी ढंग से आवाज उठाएंगे तथा किसी भी परिस्थिति में पत्रकारों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। अयोध्या मंडल प्रभारी बी. त्रिपाठी ने कहा कि आए दिन पत्रकारों से जुड़ी समस्याएं सामने आती रहती हैं, जिनका शीघ्र समाधान आवश्यक है। वरिष्ठ पदाधिकारी हरिशंकर पाराशर ने अपने विचार रखते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा। बैठक में सभी पदाधिकारियों ने पत्रकार उत्पीड़न के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने का संकल्प लिया। अंत में बैठक का समापन पत्रकार हितों की रक्षा, संगठन को सशक्त बनाने और संयुक्त प्रयास जारी रखने के संकल्प के साथ किया गया।

 

Check Also

An opportunity to step into the electric charging business with Vivtron EVCS.

बड़ी खबर: Vivtron EVCS के साथ इलेक्ट्रिक चार्जिंग बिजनेस में कदम बढ़ाने का अवसर लखनऊ। …