स्लीप वेल एवं कम्फर्ट ब्रांड के नाम से प्रचालन में मच्छरों से बचाव हेतु अगरबत्ती, क्वायल एवं शरीर एवं स्वास्थ्य दोनों के लिए हानिकारक है – BBC India News 24
26/10/26
Breaking News

स्लीप वेल एवं कम्फर्ट ब्रांड के नाम से प्रचालन में मच्छरों से बचाव हेतु अगरबत्ती, क्वायल एवं शरीर एवं स्वास्थ्य दोनों के लिए हानिकारक है

जिला कृषि रक्षा अधिकारी जौनपुर ने जनपदवासियों को अवगत कराया है कि वर्तमान समय में जनपद के बाजारों में मच्छरों से बचाव हेतु अगरबत्ती, क्वायल एवं लिक्विड के रूप में उत्पादों का क्रय एवं विक्रय किया जा रहा है जिसमे कुछ उत्पादों में अपंजीकृत कीट नाशक रसायन डाइमफ्लुथ्रिन एवं मेपरफ्लुथ्रिन का प्रयोग किया जा रहा है जो की बाजार में स्लीप वेल एवं कम्फर्ट ब्रांड के नाम से प्रचालन में है जो हमारे शरीर एवं स्वास्थ्य दोनों के लिए हानिकारक है। उन्होंने सभी को इस पत्र के माध्यम से जागरुक किया है कि ऐसे उत्पादों का क्रय एवं विक्रय कदापि न करें और कहीं ऐसे उत्पादों का क्रय विक्रय करते हुए कोई व्यक्ति या विक्रेता आपके संज्ञान में आता है तो इसकी सूचना तत्काल कार्यालय जिला कृषि रक्षा अधिकारी जौनपुर को या मोबाइल न०- 9919225900 पर सूचित करें।

Check Also

सुरेरी में गोवंशीय पशुओं का टीकाकरण, घर-घर पहुंची पशु चिकित्सा टीम

जौनपुर। रामपुर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सभा सुरेरी में 24 सितंबर 2026 को गोवंशीय पशुओं …