सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक सम्पन्न, 15 जुलाई को होगा जोरदार धरना-प्रदर्शन – BBC India News 24
06/03/26
Breaking News

सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक सम्पन्न, 15 जुलाई को होगा जोरदार धरना-प्रदर्शन

जौनपुर, 8 जुलाई।

सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पेंशनर्स कार्यालय में जनपद अध्यक्ष श्री सी. बी. सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पेंशनर्स से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई तथा आगामी 15 जुलाई को प्रस्तावित जनपद स्तरीय धरना-प्रदर्शन को लेकर रणनीति तैयार की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष सी. बी. सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा पारित वित्त विधेयक 2025 से पेंशनर्स के हितों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। उन्होंने बताया कि इस विषय में पूर्व में केंद्र एवं प्रदेश सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया गया था, किन्तु अब तक कोई सार्थक कार्यवाही नहीं हुई है। उन्होंने आह्वान किया कि प्रदेश संगठन के आह्वान पर 15 जुलाई को जनपद मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को अनुस्मारक ज्ञापन भेजा जाएगा।

बैठक में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक राकेश कुमार श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। उन्होंने केंद्र सरकार से आठवें वेतन आयोग के गठन को लेकर राजपत्र (गजट नोटिफिकेशन) शीघ्र जारी करने की मांग की, ताकि पेंशनर्स के बीच उत्पन्न भ्रम एवं आशंका समाप्त हो सके।

वक्ताओं ने पुरानी लंबित मांगों को शीघ्र निस्तारित करने की भी जोरदार मांग की। मुख्य मांगों में शामिल हैं:

  • पेंशन राहत को महंगाई भत्ता के साथ घोषित किया जाए।

  • पेंशन राशिकरण की वसूली अवधि को 15 वर्ष से घटाकर 10 वर्ष किया जाए।

  • नई पेंशन व्यवस्था समाप्त कर सभी कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना पुनः लागू की जाए।

बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजबली यादव, सम्प्रेक्षक राजाश्रय रजक, डी. के. सिंह, वी. वी. सिंह, ओंकार मिश्र, कंचन सिंह, कृष्ण कुमार तिवारी, इंजी. पी. के. सिंह, राजपति विश्वकर्मा, राम प्रताप यादव, के. पी. सोनकर, चंद्रशेखर सिंह, रमेश, शंभूनाथ यादव, नंदलाल सरोज, भानुप्रताप श्रीवास्तव, शेषनाथ सिंह, हनुमान प्रसाद श्रीवास्तव, सूर्यबली चौहान, अजय कुमार श्रीवास्तव, रामाश्रय प्रजापति, महेंद्र नाथ पाठक सहित कई पदाधिकारियों ने विचार रखे।

बैठक का संचालन जिला मंत्री कृपाशंकर उपाध्याय ने किया। अंत में अध्यक्ष सी. बी. सिंह ने सभी सदस्यों से 15 जुलाई के धरना-प्रदर्शन में अधिकाधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील करते हुए धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक समाप्त की।

Check Also

बाप ने बेटी की इज्जत को बनाया हथियार, रास्ते के विवाद में लगाया छेड़छाड़ का आरोप, निकला झूठा

रास्ते के विवाद में बाप ने पार की हद, बेटी से पड़ोसी पर लगवाया झूठा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *