Indian Designer Fashion Night Season 9 created a stir in Delhi – BBC India News 24
15/09/26

Indian Designer Fashion Night Season 9 created a stir in Delhi

दिल्ली में इंडियन डिज़ाइनर फैशन नाइट सीज़न 9 ने मचाई धूम

दिल्ली के ग्रैंड विरिडियन सीबीडी ग्राउंड, कड़कड़डूमा में 21 सितंबर 2025 की रात फैशन की चमक से रोशन रही। प्रमाधव ग्रुप (नितिन सिंह ठाकुर) द्वारा प्रस्तुत इस भव्य आयोजन ने पूरे शहर को जगमगा दिया।

आयोजन एवं खास मेहमान
इस शो का सफल आयोजन विकास शर्मा ने किया और सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद दिया। शो के सह-प्रस्तोता (Co-Presenter) हिमादरी इंटरनेशनल रहे। बॉलीवुड अभिनेत्री मेहक चहल ने सेलिब्रिटी गेस्ट के तौर पर शिरकत कर रैंप वॉक से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

डिज़ाइनर और मॉडल्स की धमाकेदार प्रस्तुति
शो डायरेक्टर मोहित रस्तोगी के निर्देशन में 35 से अधिक डिज़ाइनरों ने अपने नए और शानदार कलेक्शन पेश किए। 400 से अधिक मॉडल्स ने रैंप पर वॉक कर माहौल में जान डाल दी। यह फैशन नाइट 360 एडवरटाइजिंग (मोहित अरोड़ा) द्वारा पावर्ड थी।

देशभर से प्रतिभागियों की भागीदारी
दिल्ली, मुंबई, महाराष्ट्र, गुरुग्राम, ग्रेटर नोएडा, हरियाणा, देहरादून और उत्तर प्रदेश समेत देशभर से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और अपने नए लुक और अनूठी स्टाइल से सभी का दिल जीत लिया। फैशन जगत की कई नामचीन हस्तियों ने कार्यक्रम में शामिल होकर इसकी जमकर सराहना की।

Check Also

Sandesh Gour Shoots with Senior Actor Manish Khanna & Director Ajit Verma for Hindi Movie “Ziddi Chhora”

Filmy Dunia Bollywood and television popular actor Sandesh Gour is currently shooting for the upcoming …