जौनपुर/ कोचारी, करवा चौथ के अवसर पर ग्राम प्रधान दीनानाथ मौर्य ने दिया विशेष संदेश  – BBC India News 24
23/04/26

जौनपुर/ कोचारी, करवा चौथ के अवसर पर ग्राम प्रधान दीनानाथ मौर्य ने दिया विशेष संदेश 

ग्राम सभा कोचारी के राजा कहे जाने वाले ग्राम प्रधान का बड़ा संदेश।

जौनपुर। रामपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा कोचारी में करवाचौथ के पावन अवसर पर ग्राम प्रधान दीनानाथ मौर्य ने ग्रामवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि — “करवा चौथ केवल व्रत का नहीं, बल्कि दांपत्य जीवन में विश्वास, त्याग और प्रेम के अटूट बंधन का प्रतीक पर्व है।”

प्रधान मौर्य ने अपने संदेश में कहा कि यह त्योहार भारतीय संस्कृति की गहराई और नारी शक्ति की महानता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जिस श्रद्धा और स्नेह के साथ महिलाएँ अपने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं, वह हमारे समाज के पारिवारिक मूल्यों की सजीव मिसाल है।

उन्होंने आगे कहा — “हमारे गांव की माताएं और बहनें हर साल इस दिन उपवास रखकर परिवार की खुशहाली और एकता की कामना करती हैं। यह परंपरा हमारी सामाजिक और धार्मिक विरासत को मजबूत बनाती है।”

प्रधान ने ग्रामवासियों से आपसी प्रेम और सहयोग बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि ऐसे त्योहार हमें एकजुट रहने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने युवाओं से भी आग्रह किया कि वे भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़कर अपने गांव और समाज को मजबूत बनाएं।

गांव में करवाचौथ का माहौल सुबह से ही उत्साहपूर्ण है। महिलाओं ने सज-धजकर व्रत की पूजा में भाग लिया है, हाथों में मेंहदी रचाई और सोलह श्रृंगार कर चांद की प्रतीक्षा कर रही। शाम को मंदिरों और घरों में दीपों की रौशनी की गांव में हो रही तैयारी। कार्यक्रम के अंत में प्रधान दीनानाथ मौर्य ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा — “मैं कामना करता हूँ कि हर घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे, और हमारे गांव की हर बहन का सुहाग सदा अमर रहे।”

Check Also

जौनपुर में सूदखोरी का शिकंजा: दबंगों ने किसान की फसल लूटी, विरोध पर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी, 

जौनपुर में सूदखोरी का शिकंजा: दबंगों ने किसान की फसल लूटी, विरोध पर गाली गलौज …