जौनपुर में ‘मिशन सेफ फ्यूचर’ के तहत स्कूली वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, 2 दिन में 15 बसें सीज, 32 का चालान – BBC India News 24
29/09/26
Breaking News

जौनपुर में ‘मिशन सेफ फ्यूचर’ के तहत स्कूली वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, 2 दिन में 15 बसें सीज, 32 का चालान

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के परिवहन आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘मिशन सेफ फ्यूचर’ अभियान के तहत जौनपुर में स्कूली वाहनों के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग 15 जुलाई, 2026 तक फिटनेस और परमिट फेल स्कूली वाहनों के खिलाफ एक विशेष चेकिंग अभियान चला रहा है।

अभियान के दूसरे दिन सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सत्येन्द्र कुमार सिंह और यात्री/मालकर अधिकारी द्वारा जनपद में स्कूली बसों की सघन जांच की गई। इस दौरान:

  • 15 स्कूली बसों को किया गया सीज: वैध परमिट, फिटनेस और आवश्यक दस्तावेज न होने पर इन बसों को सीधे थाने में बंद कर दिया गया।
  • 32 वाहनों का हुआ चालान: नियमों का उल्लंघन करने वाले अन्य ३२ स्कूली वाहनों के चालान काटे गए।
  • यात्री बसों पर भी गाज: अनाधिकृत संचालन के मामले में 4 सामान्य यात्री बसों को सीज किया गया और 11 का चालान हुआ।

ए.आर.टी.ओ. (प्रवर्तन) सत्येन्द्र कुमार सिंह की चेतावनी: “बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जिन बसों में परमिट, फिटनेस या आवश्यक सुरक्षा उपकरण (जैसे फायर एक्स्टिंग्विशर, फर्स्ट एड बॉक्स) नहीं मिलेंगे, उन्हें सीधे सीज किया जाएगा। सभी स्कूल प्रबंधक, प्रधानाचार्य और वाहन स्वामी तुरंत अपने वाहनों के दस्तावेज दुरुस्त करवा लें, अन्यथा सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।”

Check Also

धर्मापुर, जौनपुर। दीनदयाल जयंती पर सजी छायाचित्र प्रदर्शनी, चित्रकला प्रतियोगिता में कुमकुम ने मारी बाजी

धर्मापुर, जौनपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 को …